Posts

बारामती प्लेन क्रैश का दोषी कौन❓

Image
हाल ही में 28 जनवरी 2026 को महाराष्ट्र के बारामती में हुए एक चार्टर प्लेन क्रैश में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार समेत 5 लोगों निधन हो गया  VSR Ventures की इस Learjet 45 चार्टर प्लेन में अजित पवार के अलावा उनके PA विदिप जाधव, फ्लाइट अटेंडेंट पिंकी माली, कैप्टन सुमित कपूर और कैप्टन शांभवी पाठक भी शामिल थे। DGCA के अनुसार यह दुर्घटना खराब मौसम के बीच लैंडिंग के दौरान हुई हालांकि आगे की जांच के लिए ये केस CID और AIrcraft Accident Investigation Bureau (AAIB) को सौंप दिया गया है। घटना में मरने वाली इस VIP चार्टर प्लेन की कैप्टन शांभवी पाठक का परिवार ग्वालियर के वसंत विहार में है।  उनके पिता भारतीय वायुसेना में स्क्वाड्रन लीडर के पद पर तैनात रह चुके हैं और ग्वालियर एयरफोर्स स्टेशन में उनकी पोस्टिंग रही थी। रिटायरमेंट के बाद वे इंडिगो एयरलाइंस से जुड़ गए।  शांभवी के परिवार में मां रोली शुक्ला पाठक हैं जो एयरफोर्स बाल भारती स्कूल में शिक्षिका हैं और एक छोटा भाई वरुण पाठक है। शांभवी का ननिहाल कानपुर में है जबकि बाकी परिवार वर्तमान में दिल्ली के मालवीय नगर में रहता है। शांभ...

एक और नया साल

थोड़ी खुशियां थोड़े आंसू देकर एक नया साल बीत गया। और नई उम्मीदों का बोझ लिए फिर से एक नया साल आ गया।। पर ऐ नये साल अगर तू नया है तो नई सुबह नई शाम दिखा। वरना हमारी आँखों ने तो ऐसे कई नए साल देखें हैं।। बीते साल के कुछ अंधेरे थे तो कुछ चांदनी रातें भी जरूर होंगी। आंसुओं की बारिश थी तो कुछ मुस्कान भरी बातें भी रही होंगी।।  खैर चलो पुरानी नफरत और गमों को अब दिल से निकाल दो। और बीते साल का कैलेण्डर उतारकर दीवार पर नया टांग दो।। फिलहाल खुश हो जाओ कि अभी जनवरी है एक नया साल है। आपसे तो मैं दिसम्बर में पूछूंगी कि जनाबे आली क्या हाल हैं।।

बदलते रिश्तों का वक्त

वक्त की भी क्या फितरत है साहब। वक्त के साथ सब कुछ बदल जाता है।। बदलते रिश्तों के साथ वो भी बदल जाता है। जो कभी हमदर्द बनते थे वो दर्द बन जाते हैं।। उन लोगों के बदलने का गम नहीं है मुझको।  मैं तो बस उन पर किए यकीन पर शर्मिंदा हूँ।। मतलबी लोगों ने रिश्तों का क्या खूब मतलब समझाया। अपना मतलब पूरा करने के लिए कभी छोड़ा कभी अपनाया।।

Indigo उड़ेगा या उड़ान के Rule?

Image
भारतीय आसमान में उड़ने में असमर्थ तड़फती Indigo एयरलाइंस ICU में है और हमारी सरकार दवाई देकर उसको मरने से बचाने का पूरा प्रयास कर रही है। अब देखना यह है कि Indigo उड़ेगी या उड़ान के Rule🤔 वैसे ये इंड‍िया है और यहां 'प्लेन' से पहले 'नियम' लैंड कर जाते हैं🙏 तो कहानी कुछ इस प्रकार है कि कुछ समय पहले अचानक एक दिन केंद्र सरकार को जिम्मेदारी का दौरा पड़ा और उन्होंने उड्डयन मंत्रालय से DGCA को आदेश दिलाते हुए ऐलान किया कि पायलट भी इंसान हैं और रात-दिन नहीं उड़ सकते इसलिए उनको भी Weekly Rest मिलना चाहिए। फिर क्या, हंगामा हुआ और रायता फैला गया। उड़ानें रद्द होने लगीं और यात्री एयरपोर्ट पर फंस गए।  उड्डयन मंत्री के चेहरे पर पसीना और Indigo के चेहरे पर हवाईयां.... क्योंकि गुजरात में Plane crash के बाद Air India पहले से ही problems से जूझ रहा था। बस फिर क्या, सरकार ने घबराकर आनन-फानन में किसान कानूनों की तरह FDTL नियमों को “पुनर्विचार” के नाम पर वापस लेते हुए दफना दिया। अब केंद्र सरकार के इस पलटू रवैए को देखकर पायलट संघ विद्रोह पर उतर आया और DGCA को पत्र लिखते हुए कहा कि सरकार क...

सबरीमाला मंदिर की मूर्तियों का सोना गायब!

तिरूपति मंदिर में प्रसाद के लड्डूओं में मिलावटी घी प्रयोग करने के मामले के बाद अब केरल में भगवान अयप्पा के प्रसिद्ध सबरीमाला मंदिर के गर्भगृह के दोनों ओर लगी द्वारपालक मूर्तियों पर लगी सोने की परत में 4.5 किलो सोने की कमी की शिकायत सामने आई है। 6 अक्टूबर 2025 को केरल हाईकोर्ट ने इस मामले में जांच का आदेश देते हुए SIT गठित की है, जो इस घोटाले की परतें खोलेगी। कोर्ट ने 6 हफ्ते में इस जांच को पूरा करने का आदेश दिया है जिसमें मंदिर के पुजारी उन्निकृष्णन पोट्टी और TBD अधिकारियों की भूमिका की जांच होगी। आरोप है कि 2019 में ‘सोने की चढ़ाई’ के नाम पर मंदिर के पुजारी उन्निकृष्णन पोट्टी द्वारा मूर्तियों की सोने की परत वाली प्लेटों को बिना अदालत की अनुमति के हटाया गया और चेन्नई ले जाया गया। बाद में इन प्लेटों को वापस लगाने के बाद इनका वजन लगभग 4.541 किलोग्राम कम हो गया। उन्नीकृष्णन पोट्टी की बहन मिनी के घर से भी कुछ सोने की परत चढ़ी हुई पेडहम छिपी हुई पाई गईं, जिन्हें तलाशी के दौरान जब्त कर लिया गया। इस मामले में एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है‌ कि 2019 में सोने की परतें दोबारा लगाने के बाद पोट्...

लड़की, प्यार और iPhone

वैभव मेहरा की दिल्ली के एक BPO में नई नई नौकरी लगी थी और कुछ ही दिनों में उसकी दोस्ती टीम में काम करने वाली तान्या बजाज से हो गई। बातों ही बातों में वैभव को पता चला कि तान्या को नये फोन खरीदने का बहुत शौक है और वो काफी समय से 1.5 लाख वाला नया iPhone लेने का प्लान बना रही है। बस फिर क्या वैभव ने Valentine day पर तान्या को iPhone गिफ्ट करके Propose करने का सोचा। हालांकि वैभव की starting सैलरी सिर्फ 30 हजार per month ही थी लेकिन Apple वाले 24 months की No Cost EMI दे रहे थे तो उसने सोचा कि सिर्फ 6-7 हजार per month की EMI ही तो देनी पड़ेगी, दे दूंगा। फिर वैभव ने नया iphone खरीदकर तान्या को गिफ्ट करते हुए Office में सबके सामने propose किया और तान्या वैभव का अपने लिए ऐसा प्यार देखकर मना नहीं कर पाई। इसके बाद दोनों अपने अपने PG stay छोडकर एक rented flat में Living में साथ रहने लगे और कुछ समय बाद वैभव ने future की family planning करते हुए तान्या के नाम पर ग्रेटर नोएडा में एक अपार्टमेंट भी बुक करा दिया। अभी उस iPhone की EMI पूरी होने ही वाली थी कि मार्केट में और बढ़िया featurs के साथ iPhone का ...

GST उत्सव - मगर किसके लिए❓

अमेरिकी टैक्स से भारतीय Manufacturing यूनिट्स को बहुत नुकसान हुआ है क्योंकि उनका अमेरिका का Export ना के बराबर हो गया है। और अब H1B वीजा फीस बढ़ने से Service क्लास भी बेहाल है तथा भारतीय IT कंपनियों पर Recession का खतरा मंडराने लगा है। तो बात यह उठती है कि आखिर ऐसा क्या बदल गया भारत की अर्थव्यवस्था में जो अचानक से मोदी सरकार भारत की जनता के ऊपर से GST का बोझ कम कर रही है❓ जबकि रूस यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद से पिछले 2 वर्षों भारत सरकार लगातार रुस से सस्ता तेल खरीद रही है लेकिन उसके बावजूद मोदी सरकार ने पेट्रोल डीजल की कीमत में एक रूपया कम नहीं किया। या फिर जनता पर टैक्स बोझ कम करने की बात तो बस एक जुमला है, असल में सारा खेल बड़े व्यापारियों पर GST बोझ कम करके Export बंद होने से हो रहे उनके भारी नुकसान को कम करना और जनता को GST उत्सव की मीठी गोली देकर Festive season में जनता की पाकेट से पैसे निकाल व्यापारियों की तिजोरी भरने का है❓❓ क्योंकि अगर हम मैनुफैक्चरिंग कम्पनियों के Stock रिपोर्ट पर एक नजर डालें तो पता चलेगा कि कम्पनियों के Warehouse भरे पड़े हैं क्योंकि टैरिफ बढ़ने से वो अपन...