Posts

भारत का फ्रांस से Defense Import

भारत ने हाल के वर्षों में फ्रांस से अपने रक्षा आयात में उल्लेखनीय वृद्धि की है। रूस के बाद फ्रांस भारत के लिए दूसरा सबसे बड़ा हथियार आपूर्तिकर्ता बनकर उभरा है। 2019 और 2023 के बीच, फ्रांस ने भारत के रक्षा आयात का 33% हिस्सा लिया, जो पिछली अवधियों से बहुत अधिक वृद्धि है। आइये जानते हैं कि फ्रांस के साथ प्रमुख Defense Import में क्या क्या शामिल हैं: Rafale Fighter Jets: भारत ने 2025 में 26 Rafale-M Jets के लिए ₹63,000 करोड़ ($7.4 बिलियन) का सौदा किया, जो मुख्य रूप से भारतीय नौसेना के लिए है और भारत के इतिहास में सबसे बड़े रक्षा अनुबंधों में से एक है।  Scorpene-Class Submarines: भारत ने फ्रांस के नौसेना के साथ Licenced production deal के तहत Kalvari-class submarines हासिल की, जिसमें technology transfer भी शामिल है।  Helicopters and Engines: फ्रांस चेतक और चीता हेलीकॉप्टरों पर सहयोग करता है, और फ्रांसीसी कम्पनी Safran भारत के ध्रुव, रुद्र और प्रचंड हेलीकॉप्टरों के लिए शक्ति इंजन का support करता है। Safran ने forging और casting तकनीक को transfer करने पर भी सहमति जताई।   J...

नज़र का नजरिया

हमें तो हर इंसान में बस इंसान दिखता है। मगर उन्हें हिंदू और मुसलमान दिखता है।। अरे गैरों की क्या बात करूं। उन्हें तो अब अपनों में भी कब्रिस्तान और श्मशान दिखता है।। नजर नहीं होती गलत सही, सब नजरिए का खेल होता है। जो नजर आता है दहशतगर्द उन्हें, कभी वही हमदर्द होता है।। सब जानकर भी खामोश हैं यहां, कोई आवाज नहीं करता है। सच बोलकर कोई, किसी को नाराज नहीं करता है।। दूसरों की गलतियाँ दिख जाती हैं सभी को मगर। अपनी गलतियों को वो हमेशा नजरअंदाज करता है।। खुद को राष्ट्रवादी कहने वालों अब जाग जाओ जरा। क्योंकि वक्त बदलने में भी बस पल भर का वक्त लगता है।।

मील का पत्थर

मील का पत्थर हूँ मार्गदर्शक नहीं जो तुमको राह दिखाउंगा| निर्जीव खड़ा धूल फांक रहा तेरे साथ नहीं चल पाऊंगा।। पथप्रहरी नहीं मंजिल भी नहीं मैं गंतव्य नहीं ले जाउंगा। मैं बस संकेतवाहक हूँ जो शब्दों में पथ बतलाऊंगा।। कल था जहां अब भी हूं वही बस दिन रात गुजरते देख रहा। बैठकर जीवनपथ के तट पर जीवनधारा प्रवाह को देख रहा।। दिन बदले, चेहरे बदले और चौक चौराहे भी बदल गये। बस ना बदली हाथों की रेखा सब सपने वादे बदल गये।। कई दीप बुझे आंसू छलके पर आशाओं का चक्र घूमता रहा। बस बेबस सूनी सी आंखों से मैं नियति का खेल देखता रहा।।

सत्ता का नशा

 एसी कमरों में बैठ कलम उठा हुकुम चलाना आसान है  चिलचिलाती धूप में वर्दी पहन दलाली खाना आसान है  चुनाव में हिंदू और मुसलमान का अंतर बताना आसान है  मीडिया का मुर्दे को जिंदा और जिंदा को मुर्दा बताना आसान है  नोट की ताकत से लोकतंत्र की नींव हिलाना आसान है  नेताजी का बातों में सबको उलझा बात बदलना आसान है  अगर ये सब आसान नहीं होता तो युवा बेरोजगार नहीं होता जवान सड़कों पर नहीं बार्डर पर होता और किसान दिल्ली बार्डर पर नहीं खेतों में होता

One Nation One Election - A Conspiracy to Constitution

मुझे लगता है कि One Nation One Election के माध्यम से सरकार चुनावी खर्च से भारतीय अर्थव्यवस्था पर पड़ने वाले बोझ को कम करने के बहाने असल में खुद धर्म के नाम पर वोट लेकर बार-बार की चुनावी झंझट और तैयारियों से बचना चाहती है। One Nation One Election वाले सिस्टम में स्थानीय मुद्दे और राष्ट्रीय मुद्दे सब मिक्स हो जायेंगे। राजनीति की कम जानकारी वाले, अशिक्षित वर्ग या पहली बार मतदान करने वाले मतदाता भ्रमित हो जायेंगे कि वो किस मुद्दे पर किसको वोट कर रहे हैं। One Nation One Election का सबसे ज्यादा फायदा उस पार्टी को ही होगा जो केंद्र सरकार में होगी क्योंकि सरकार और प्रशासन उनका होगा। और चूंकि आधे से अधिक राज्यों में भाजपा गठबंधन की राज्य सरकारें हैं तो क्षेत्रीय चुनावों में भी केंद्र सरकार का ही प्रभुत्व होगा। क्षेत्रीय पार्टियों को तो अपना अस्तित्व बचाने के लिए किसी ना किसी राष्ट्रीय पार्टी के साथ गठबंधन करना ही पड़ेगा क्योंकि छोटी क्षेत्रीय पार्टियां बड़ा डोनेशन पाने वाली राष्ट्रीय राजनैतिक दलों के सामने कैसे खड़ी रह पायेंगी? अब अडानी समर्थित पार्टी या उम्मीदवार के सामने किसी स्थानीय पार्टी य...

समाज के क्रान्ति कुमार 🙏

आजकल कुछ क्रांति कुमार समाज का "मनोज कुमार" बनकर देश के लिए एक नई क्रांति लेकर आए हैं‌ ये कह रहे हैं कि सोशल मीडिया पर अश्लील डांस महिलाओं की जीविका और रोजगार का साधन है🙏 अगर उनके इस ज्ञान के हिसाब से चलें तो पोर्न वीडियोज भी पोर्न एक्टर्स की जीविका का साधन है और ये ना जाने कितने लोगों को रोजगार भी देता है?🤔 कल को ये कहेंगे कि किसी कम्पनी के प्रोडक्ट की 1st copy बनाकर बेचना भी कला है और ये भी रोजगार है।🙄 फिर तो किसी के घर में बिना पता लगे चोरी करना या फुल सिक्योरिटी होने के बावजूद कहीं illegally घुस जाना भी एक कला है।🤫 और इतने प्रोसेस ओरिएंटेड सिस्टम वाले देश में घोटाले करना भी एक कला ही होगी शायद।😳 अरे भाई किसी महिला की ऐसी भी क्या मजबूरी है उसको अंगप्रदर्शन करके ही कमाना है? क्या इस देश में अब आबरू बेचकर घर चलाना ही रोजगार का बस एक साधन रह गया है? अगर आप मार्डन फिल्मों का उदाहरण देकर ऐसे असली डांस को कला का नाम देते हैं तो फिर आपकी सोच को कोटि-कोटि प्रणाम है और समाज की गंदगी को बेंचमार्क बनाकर समाज सुधार के नियम बनाना कोई आपसे सीखे🙏 मेरा मानना है कि अगर किसी महिला को ...

वक्त के साथ हालात भी बदल जायेंगे तुम कोशिश तो करो

 फिर सारे गम भुला कर एक बार मुस्कुराओ तो सही। जाति धर्म की जंजीरें तोड़ कर बाहर आओ तो सही।। इस नफरती समाज से तोड़ लो सारे मतलब के रिश्ते। कुछ हसीन लम्हें खुद के साथ भी बिताओ तो सही।। जमाने से खुशियों की उम्मीद करना भूल होगी तेरी। अपनी खुशियाँ जमाने से छीनकर दिखाओ तो सही।। तुम्हें खुद बदलनी होंगी अपनी किस्मत की लकीरें। जुल्म के ख़िलाफ एक बार आवाज उठाओ तो सही।।