भारत का फ्रांस से Defense Import
भारत ने हाल के वर्षों में फ्रांस से अपने रक्षा आयात में उल्लेखनीय वृद्धि की है। रूस के बाद फ्रांस भारत के लिए दूसरा सबसे बड़ा हथियार आपूर्तिकर्ता बनकर उभरा है। 2019 और 2023 के बीच, फ्रांस ने भारत के रक्षा आयात का 33% हिस्सा लिया, जो पिछली अवधियों से बहुत अधिक वृद्धि है।
आइये जानते हैं कि फ्रांस के साथ प्रमुख Defense Import में क्या क्या शामिल हैं:
Rafale Fighter Jets: भारत ने 2025 में 26 Rafale-M Jets के लिए ₹63,000 करोड़ ($7.4 बिलियन) का सौदा किया, जो मुख्य रूप से भारतीय नौसेना के लिए है और भारत के इतिहास में सबसे बड़े रक्षा अनुबंधों में से एक है।
Scorpene-Class Submarines: भारत ने फ्रांस के नौसेना के साथ Licenced production deal के तहत Kalvari-class submarines हासिल की, जिसमें technology transfer भी शामिल है।
Helicopters and Engines: फ्रांस चेतक और चीता हेलीकॉप्टरों पर सहयोग करता है, और फ्रांसीसी कम्पनी Safran भारत के ध्रुव, रुद्र और प्रचंड हेलीकॉप्टरों के लिए शक्ति इंजन का support करता है। Safran ने forging और casting तकनीक को transfer करने पर भी सहमति जताई।
Jet Engine Development: Safran और भारत DRDO developed मध्यम लड़ाकू विमान MK-2 के लिए एक इंजन के co-development के लिए बातचीत कर रहे हैं, जिसमें उन्नत सामग्री और धातु विज्ञान शामिल है।
Multi-Role Helicopter Program: Safran भारत के MI-17 बेड़े को बदलने के लिए मध्यम-लिफ्ट हेलीकॉप्टरों के upgrade का support करता है।
Naval Collaboration: भारत के Garden Reach Shipbuilders और फ्रांस के नौसेना समूह ने भारत और मित्र देशों के लिए Gowind class पर आधारित Surface Ships को डिजाइन करने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।
Comments
Post a Comment