Posts

मील का पत्थर

मील का पत्थर हूँ मार्गदर्शक नहीं जो तुमको राह दिखाउंगा| निर्जीव खड़ा धूल फांक रहा तेरे साथ नहीं चल पाऊंगा।। पथप्रहरी नहीं मंजिल भी नहीं मैं गंतव्य नहीं ले जाउंगा। मैं बस संकेतवाहक हूँ जो शब्दों में पथ बतलाऊंगा।। कल था जहां अब भी हूं वही बस दिन रात गुजरते देख रहा। बैठकर जीवनपथ के तट पर जीवनधारा प्रवाह को देख रहा।। दिन बदले, चेहरे बदले और चौक चौराहे भी बदल गये। बस ना बदली हाथों की रेखा सब सपने वादे बदल गये।। कई दीप बुझे आंसू छलके पर आशाओं का चक्र घूमता रहा। बस बेबस सूनी सी आंखों से मैं नियति का खेल देखता रहा।।

सत्ता का नशा

 एसी कमरों में बैठ कलम उठा हुकुम चलाना आसान है  चिलचिलाती धूप में वर्दी पहन दलाली खाना आसान है  चुनाव में हिंदू और मुसलमान का अंतर बताना आसान है  मीडिया का मुर्दे को जिंदा और जिंदा को मुर्दा बताना आसान है  नोट की ताकत से लोकतंत्र की नींव हिलाना आसान है  नेताजी का बातों में सबको उलझा बात बदलना आसान है  अगर ये सब आसान नहीं होता तो युवा बेरोजगार नहीं होता जवान सड़कों पर नहीं बार्डर पर होता और किसान दिल्ली बार्डर पर नहीं खेतों में होता

One Nation One Election - A Conspiracy to Constitution

मुझे लगता है कि One Nation One Election के माध्यम से सरकार चुनावी खर्च से भारतीय अर्थव्यवस्था पर पड़ने वाले बोझ को कम करने के बहाने असल में खुद धर्म के नाम पर वोट लेकर बार-बार की चुनावी झंझट और तैयारियों से बचना चाहती है। One Nation One Election वाले सिस्टम में स्थानीय मुद्दे और राष्ट्रीय मुद्दे सब मिक्स हो जायेंगे। राजनीति की कम जानकारी वाले, अशिक्षित वर्ग या पहली बार मतदान करने वाले मतदाता भ्रमित हो जायेंगे कि वो किस मुद्दे पर किसको वोट कर रहे हैं। One Nation One Election का सबसे ज्यादा फायदा उस पार्टी को ही होगा जो केंद्र सरकार में होगी क्योंकि सरकार और प्रशासन उनका होगा। और चूंकि आधे से अधिक राज्यों में भाजपा गठबंधन की राज्य सरकारें हैं तो क्षेत्रीय चुनावों में भी केंद्र सरकार का ही प्रभुत्व होगा। क्षेत्रीय पार्टियों को तो अपना अस्तित्व बचाने के लिए किसी ना किसी राष्ट्रीय पार्टी के साथ गठबंधन करना ही पड़ेगा क्योंकि छोटी क्षेत्रीय पार्टियां बड़ा डोनेशन पाने वाली राष्ट्रीय राजनैतिक दलों के सामने कैसे खड़ी रह पायेंगी? अब अडानी समर्थित पार्टी या उम्मीदवार के सामने किसी स्थानीय पार्टी य...

समाज के क्रान्ति कुमार 🙏

आजकल कुछ क्रांति कुमार समाज का "मनोज कुमार" बनकर देश के लिए एक नई क्रांति लेकर आए हैं‌ ये कह रहे हैं कि सोशल मीडिया पर अश्लील डांस महिलाओं की जीविका और रोजगार का साधन है🙏 अगर उनके इस ज्ञान के हिसाब से चलें तो पोर्न वीडियोज भी पोर्न एक्टर्स की जीविका का साधन है और ये ना जाने कितने लोगों को रोजगार भी देता है?🤔 कल को ये कहेंगे कि किसी कम्पनी के प्रोडक्ट की 1st copy बनाकर बेचना भी कला है और ये भी रोजगार है।🙄 फिर तो किसी के घर में बिना पता लगे चोरी करना या फुल सिक्योरिटी होने के बावजूद कहीं illegally घुस जाना भी एक कला है।🤫 और इतने प्रोसेस ओरिएंटेड सिस्टम वाले देश में घोटाले करना भी एक कला ही होगी शायद।😳 अरे भाई किसी महिला की ऐसी भी क्या मजबूरी है उसको अंगप्रदर्शन करके ही कमाना है? क्या इस देश में अब आबरू बेचकर घर चलाना ही रोजगार का बस एक साधन रह गया है? अगर आप मार्डन फिल्मों का उदाहरण देकर ऐसे असली डांस को कला का नाम देते हैं तो फिर आपकी सोच को कोटि-कोटि प्रणाम है और समाज की गंदगी को बेंचमार्क बनाकर समाज सुधार के नियम बनाना कोई आपसे सीखे🙏 मेरा मानना है कि अगर किसी महिला को ...

वक्त के साथ हालात भी बदल जायेंगे तुम कोशिश तो करो

 फिर सारे गम भुला कर एक बार मुस्कुराओ तो सही। जाति धर्म की जंजीरें तोड़ कर बाहर आओ तो सही।। इस नफरती समाज से तोड़ लो सारे मतलब के रिश्ते। कुछ हसीन लम्हें खुद के साथ भी बिताओ तो सही।। जमाने से खुशियों की उम्मीद करना भूल होगी तेरी। अपनी खुशियाँ जमाने से छीनकर दिखाओ तो सही।। तुम्हें खुद बदलनी होंगी अपनी किस्मत की लकीरें। जुल्म के ख़िलाफ एक बार आवाज उठाओ तो सही।।

मजहब भले ही हों अलग पर हम सब एक हैं।।

 मजहब भले ही हों अलग पर मालिक एक है। हिन्दू हो या मुस्लिम हम सब एक हैं ।। तुम पढ़ते नमाज और हम करते भजन। तुम लगाते टोपी और हम बांधते साफा।। तरकीब भले हों अलग पर मन्नत एक है। मजहब भले ही हों अलग पर हम सब एक हैं।। हम करवाचौथ पर पूजते चाँद तुम भी पूजो ईद पर। हम होली में गले मिलते तुम लगते गले बकरीद पर।। तुम्हारे रमजान में राम हमारी दिवाली में अली। फिर कैसे हुए अलग जब अली और राम एक हैं।। है वही सच्चा धर्म जिसके इरादे नेक हैं। मजहब भले ही हों अलग पर हम सब एक हैं।।

कितना हसीन हो वो दिन

कितना हसीन हो दिन और रंगीन शाम हो जाए  हर हिन्दू में खुदा हो और मुस्लिम में राम हो जाए नमाज में रामनाम गूंजे और भजन में अजान हो जाए रोज ईद की सुबह हो और दिवाली की शाम हो जाए  आंचल में मां के भेद ना हो ना लाज किसी की लुटने पाए हो हर हिन्दू में अगर खुदा और मुस्लिम में रामनाम हो जाए