Posts

Showing posts from January, 2026

बारामती प्लेन क्रैश का दोषी कौन❓

Image
हाल ही में 28 जनवरी 2026 को महाराष्ट्र के बारामती में हुए एक चार्टर प्लेन क्रैश में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार समेत 5 लोगों निधन हो गया  VSR Ventures की इस Learjet 45 चार्टर प्लेन में अजित पवार के अलावा उनके PA विदिप जाधव, फ्लाइट अटेंडेंट पिंकी माली, कैप्टन सुमित कपूर और कैप्टन शांभवी पाठक भी शामिल थे। DGCA के अनुसार यह दुर्घटना खराब मौसम के बीच लैंडिंग के दौरान हुई हालांकि आगे की जांच के लिए ये केस CID और AIrcraft Accident Investigation Bureau (AAIB) को सौंप दिया गया है। घटना में मरने वाली इस VIP चार्टर प्लेन की कैप्टन शांभवी पाठक का परिवार ग्वालियर के वसंत विहार में है।  उनके पिता भारतीय वायुसेना में स्क्वाड्रन लीडर के पद पर तैनात रह चुके हैं और ग्वालियर एयरफोर्स स्टेशन में उनकी पोस्टिंग रही थी। रिटायरमेंट के बाद वे इंडिगो एयरलाइंस से जुड़ गए।  शांभवी के परिवार में मां रोली शुक्ला पाठक हैं जो एयरफोर्स बाल भारती स्कूल में शिक्षिका हैं और एक छोटा भाई वरुण पाठक है। शांभवी का ननिहाल कानपुर में है जबकि बाकी परिवार वर्तमान में दिल्ली के मालवीय नगर में रहता है। शांभ...

एक और नया साल

थोड़ी खुशियां थोड़े आंसू देकर एक नया साल बीत गया। और नई उम्मीदों का बोझ लिए फिर से एक नया साल आ गया।। पर ऐ नये साल अगर तू नया है तो नई सुबह नई शाम दिखा। वरना हमारी आँखों ने तो ऐसे कई नए साल देखें हैं।। बीते साल के कुछ अंधेरे थे तो कुछ चांदनी रातें भी जरूर होंगी। आंसुओं की बारिश थी तो कुछ मुस्कान भरी बातें भी रही होंगी।।  खैर चलो पुरानी नफरत और गमों को अब दिल से निकाल दो। और बीते साल का कैलेण्डर उतारकर दीवार पर नया टांग दो।। फिलहाल खुश हो जाओ कि अभी जनवरी है एक नया साल है। आपसे तो मैं दिसम्बर में पूछूंगी कि जनाबे आली क्या हाल हैं।।