Posts

Showing posts from August, 2025

Reliance - Becoming an Oil Giant

रॉयटर्स रिपोर्ट के अनुसार रूस से आयात तेल की भारत में सबसे बड़ी खरीदार Reliance इंडस्ट्रीज है। पिछले साल रूसी तेल दिग्गज Rosneft ने रिलायंस को प्रतिदिन लगभग 5 लाख बैरल कच्चे तेल की आपूर्ति करने के समझौते पर हस्ताक्षर किए थे जो दोनों देशों के बीच अब तक का सबसे बड़ा ऊर्जा समझौता है। रूस ने 2025 की पहली छमाही में भारत को लगभग 35 प्रतिशत तेल की आपूर्ति की, जो सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात से आयात होने वाले तेल से ज्यादा है। और रिलायंस ने इस वर्ष के पहले सात महीनों में यूरोप को प्रति माह औसतन 2.83 मिलियन बैरल डीजल और 1.5 मिलियन बैरल जेट ईंधन भेजा। 2021 में Reliance की जामनगर रिफाइनरी के कुल कच्चे तेल के आयात में रूसी कच्चे तेल का मात्र हिस्सा 3% था जो यूक्रेन में युद्ध के बाद से 2025 में औसतन 50% तक बढ़ गया है। Reliance रसिया से कच्चा तेल खरीदकर भारत में सस्ती लेबर के कारण कम कीमत पर प्रोडक्ट तैयार कर विदेश में बेच रहा है और भारी मुनाफा कमा रहा है। जामनगर रिफाइनरी ने फरवरी 2023 से अब तक दुनिया भर में 85.9 अरब डॉलर के रिफाइंड उत्पादों का निर्यात किया है और इस निर्यात का 42% (36 अरब डॉलर) रू...